थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध चाकू किया बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित वारंटी शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना क़ुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह त्यागी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त आशु पुत्र मोहर सिंह निवासी मानक मऊ थाना कुतुबशेर सहारनपुर को मानकमऊ रूपड़ी रोड नहर की पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद हुआ बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0-295/26 धारा 4/25 ए एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




