कोठड़ी बहलोलपुर वन चौकी पर वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, किया वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधे रोपे गए

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
छुटमलपुर। कोठड़ी बहलोलपुर वन चौकी पर गुरुवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन क्षेत्राधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम, शीशम और पीपल आदि छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को पौधों के रख-रखाव और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। वन दरोगा श्याम सिंह ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं।

बढ़ते तापमान और घटते भू-जल स्तर को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसके बड़े होने तक देखभाल करे। कार्यक्रम में मौजूद वन क्षेत्रीय अधिकारी सचिन कुमार, वन दरोगा श्याम सिंह ग्राम, वन रक्षक निशु चौधरी, ग्राम प्रधान ताहिर, ग्रामीण इमरान योगेश कुमार,प्रदिप, आमित, शोकत अली, आदि ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। वन चौकी परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए आगे भी वृक्षारोपण जारी रखने की बात कही है।



