सुभासपा मे शहज़ाद अली बने प्रदेश सचिव प्रेस वार्ता में हुआ भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) द्वारा शहजाद अली को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाज़ी तथा राष्ट्रीय महासचिव (युवाजन) मोहम्मद उस्मान राव के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया नेताओं ने कहा कि शहजाद अली लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से कार्य कर रहे हैं उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव शहजाद अली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाज़ी, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद उस्मान राव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे संगठन को मजबूत करना पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया सदस्यता लेने वालों में राव फरमूद प्रधान, सुलेमान, हसीन कुरैशी, शौकीन राव, लुकमान राव, शाहरुख कुरैशी, राव रिजवान, राव सेबल, मोनू कुरैशी, राव मोबीन, महबूब प्रधान, डॉ. शहजाद सहित अनेक लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाज़ी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पार्टी के विशाल महासम्मेलन की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण का परिणाम है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का संगठन गांव-गांव और शहर-शहर तक और अधिक मजबूती के साथ विस्तार करेगा कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहजाद अली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही सभी ने संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।



