एडवोकेट मेहरुद्दीन बने सपा युवजनसभा के प्रदेश सचिव, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। नयाबास निवासी एडवोकेट मेहरुद्दीन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर सपा युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी द्वारा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी के नेतृत्व में महानगर कमेटी एवं दर्जनों समर्थकों ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश सचिव एडवोकेट मेहरुद्दीन का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने कहा कि एडवोकेट मेहरुद्दीन के प्रदेश सचिव बनने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन को नई धार मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि मेहरुद्दीन पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे वहीं नवनियुक्त प्रदेश सचिव एडवोकेट मेहरुद्दीन ने प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी,महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी सहित उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वह सदैव पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं पार्टी द्वारा दिया गया सम्मान उनके ऊपर एक कर्ज है जिसे वह पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर निभाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अनवर खान वारसी, वरिष्ठ समाजसेवी नवेद सिद्दीकी, महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि, महानगर मजदूर सभा अध्यक्ष शादाब अंसारी, गुलशन खान, पूर्व पार्षद नौशाद राजा, महानगर सचिव सायरा सिद्दीकी, महानगर सचिव महफूज अंसारी, हाजी रियासत, कारी लुकमान, नासिर राणा, निजाम अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।



