PDA की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत,2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: हाफिज उस्मान

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। मिरगपुर में PDA जनपंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सूचना आयुक्त एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाफ़िज़ उस्मान शामिल हुए उन्होंने कहा कि 2027 में पीडीए की सरकार बनेगी इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं कार्यक्रम में पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक,किसान,मजदूर,छात्र,नौजवान एवं वंचित समाज की आवाज को मजबूती से उठाने तथा पीडीए के विचार को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया कार्यक्रम में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति चौधरी प्रविंदर के नेतृत्व में हुआ हाफ़िज़ उस्मान ने कहा कि पीडीए समाज की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने तथा गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया उनका कहना था कि प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख चौधरी प्रविंदर, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन, गंगोह प्रभारी चौधरी इन्द्रसेन, सपा नेता मोहम्मद लुकमान, सादात उस्मान, अरीब हसन फ़ारूक़ी आदि मौजूद रहे।




