उत्तर प्रदेश

राधा सेठी ने रेयांश सेठी को बांधी पहली राखी, भाई-बहन के प्रेम से सजा रक्षाबंधन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर नन्हीं राधा सेठी ने अपने भाई रेयांश सेठी की कलाई पर पहली राखी बांधी। राधा ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी कलाई पर राखी बांधी और उसकी सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी बांधने के बाद रेयांश सेठी ने भी अपनी बहन को प्यार और आशीर्वाद देते हुए हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

परिजनों ने भाई-बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके बीच हमेशा प्रेम एवं स्नेह बना रहने की कामना की। परिजनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। बचपन में मनाए गए ऐसे पर्व जीवनभर की खूबसूरत यादें बन जाते हैं। राधा सेठी द्वारा रेयांश सेठी को बांधी गई पहली राखी भी परिवार के लिए विशेष और यादगार पल बन गई।

Related Articles

Back to top button