उत्तराखंडराजनीति

नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

देहरादून। नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर में भाजपा ‌कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। राजधानी देहरादून स्थित बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी में युवा जोश और चुनावी सफलता की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ जीत की हैट्रिक लगाएगी।

भट्ट ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपने परिश्रम और संगठनात्मक कौशल के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। नितिन नबीन का अनुभव और नेतृत्व क्षमता करोड़ों कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का कार्य करेगा। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ पार्टी का संगठनात्मक महापर्व पूर्ण हुआ है। 45 वर्ष की भाजपा अपने हमउम्र युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूने जा रही है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की संगठनात्मक दक्षता और युवा ऊर्जा पार्टी को भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों में और अधिक सशक्त बनाएगी।

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, बलजीत सोनी, डॉ. दिव्या नेगी, शकुंतला, चंडी प्रसाद बेलवाल, हरीश चमोली, अनूप रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button