32 हजार भवन स्वामियों ने जीआईएस नोटिसों पर नही की आपत्ति, साढे 37 हजार में से केवल पांच हजार ने भरे हैं स्वकर प्रपत्र

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर के करीब साढे़ 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से मात्र पांच हजार भवन स्वामियों ने ही आपत्ति करते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराये हैं। बाकि जिन साढे़ 32 हजार भवन स्वामियों ने स्वकर प्रपत्र नहीं भरे है। नगर निगम द्वारा उनके एकतरफा बिल जारी किये गए हैं। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर जीआईएस सर्वे के नोटिसों के साथ भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र भेजे गए थे, ताकि यदि सर्वे के दौरान भवन की माप में कोई त्रुटि आ गयी हो तो उसे ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि महानगर के करीब साढे़ 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से मात्र पांच हजार भवन स्वामियों ने ही आपत्ति करते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराये हैं। बाकि सब भवन स्वामियों के एकतरफा बिल जारी कर दिए गए है जो निगम के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने भवन स्वामियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी भवन स्वामी को बिल प्राप्त नहीं हुआ तो वह नगर निगम कार्यालय से या गूगल पर निगम की वेबसाइट पी टैक्स एसएनएन डॉट कॉम पर अपना पीटीआई या भवन संख्या डालकर सर्च कर बिल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी 31 मार्च तक संशोधित बिल पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ भी प्राप्त कर कसते है। इसके बाद कोई छूट देय नहीं होगी।

कर अधीक्षक ने बताया कि जिन आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के स्वकर प्रपत्र नोटिस के साथ निगम द्वारा भेजे जा रहे हैं उनमें से यदि किसी भवन स्वामी को नोटिस पर आपत्ति है तो वह स्वकर प्रपत्र भरकर निगम में जमा करा सकता है और अपने प्रथम संशोधित बिल पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त कर सकता है। 850 बडे़ बकायादारों को भेजे कुर्की नोटिस बकाया वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरु, 8 सम्पत्तियां की गयी सील उत्तर प्रदेश सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बडे़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने के लिए कुर्की के नोटिस जारी करने शुरु कर दिए हैं। करीब साढे़ आठ सौ बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए है। निगम अधिकारियों ने बताया कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरु की जायेगी। शहर के सात बकायादारों की सम्पत्तियों को निगम द्वारा सील भी किया गया है। नगर निगम द्वारा बकाया टैक्स वसूली के लिए भवनों को सील करने व कुर्की आदि की सख्त कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अभी तक करीब साढे़ आठ सौ बडे़ बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए हैं और अभी अन्य को भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी बकायादारों से अपील की है कि वे कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया टैक्स तत्काल जमा कराएं। उन्होंने बताया कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरु की जायेगी। उन्होंने बताया कि अंबाला रोड, खात्ताखेड़ी, दिल्ली रोड व नखासा बाजार में भवन स्वामियों द्वारा बकाया जमा न करने पर आठ सम्पत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गयी है।.



