उत्तर प्रदेश

महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती कुसुम भाटी राणा के नेतृत्व में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम सिंह पुत्र इंदर सिंह, निवासी देव नगर कॉलोनी, रामधाम, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी मल्हीपुर रोड स्थित जे.वी. जैन डिग्री कॉलेज चौराहे के पास आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर इशारे कर रहा था और अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी रोमियो टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में मु.अ.सं. 116/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button