कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं ने दिखाई कला प्रतिभा

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल, मनानी, सहारनपुर की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ नेत्रों की देखभाल एवं दृष्टि संबंधी जागरूकता का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गुलशन मीना, सहायक अध्यापक प्रिया गुप्ता, शेख अनीसुर्रहमान सहित चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। प्रोग्राम मैनेजर परविंदर त्यागी, कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार, विमल जोशी, नवीन कुमार, नितेश कुमार एवं वंशिका धीमान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजनकर्ताओं ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।



